खांसी के लिए 10 घरेलू असरदार और सरल तरीके!khansi ke 10 gharelu upay!


खांसी से छुटकारा पाने के लिए इन 10 घरेलू उपायों को जानें। अदरक, शहद, तुलसी और कई प्राकृतिक तरीकों से खांसी को आसानी से ठीक करें।
खांसी

परिचय,

दोस्तों खांसी एक ऐसी समस्या है, जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। खासकर जब मौसम बदलता है या ठंड लगती है। यह कभी किसी को सूखी खांसी होती है तो कभी किसी को कफ वाली खांसी होती हैं। खांसी के लिए आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर में ही कुछ साधारण घरेलू उपायों से इसे ठीक कर सकते हैं। इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा 20 असरदार घरेलू नुस्खे, जिनसे आप खांसी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
खांसी

आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में!

खांसी के लिए अदरक और शहद का मिश्रण! Khansi ke liye adrak Aur shahd Ka मिश्रण!

1) अदरक और शहद के फायदे!

अदरक एक बेहतरीन प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) है, जो गले की सूजन को कम करता है। अदरक से कफभी ढीला होता है, जिससे कफ वाली खांसी में आराम मिलता है। दूसरी ओर, शहद का मीठा स्वाद गले को सुकून देता है और खांसी को शांत करता है।
  • कैसे इस्तेमाल करें?
  • - एक चम्मच अदरक का रस लें।
  • - इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • - इस मिश्रण को आप दिन में 2-3 बार लें सकते हैं ।
  • लाभ: सूखी खांसी और गले में जलन को कम करने में यह उपाय बेहद कारगर है।

2) तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा

तुलसी और काली मिर्च के गुण

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) होते हैं जो हमारी रोग प्रतिकार क्षमता को मजबूत करता हैं। काली मिर्च में (antibacterial) जीवाणुनाशक के गुण होते हैं, जो खांसी को तुरंत ठीक करने में मदद करते हैं।
  • कैसे तैयार करें?
  • - 5-6 तुलसी के पत्ते लें और 2-3 काली मिर्च लें।
  • - इसे एक कप पानी में उबालें।
  • - जब पानी आधा हो जाए तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • - दिन में एक बार इसे पिएं।
लाभ 👉 कफ वाली खांसी में इस उपाय से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

3) खांसी के लिए हल्दी वाला दू

हल्दी के गुण
हल्दी में कर्क्यूमिन (curcumin) नामक तत्व होता है, जो सूजन कम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। हल्दी वाला दूध गले की सूजन को ठीक करता है और खांसी से राहत दिलाता है।
  1. हल्दी वाला दूध कैसे पिएं?
  2. एक गिलास गर्म दूध लें।
  3. इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
  4.  इसे सोने से पहले पिएं।
लाभ 👉 हल्दी वाला दूध खासतौर से सूखी खांसी और गले की सूजन को कम करने में बहुत फायदेमंद है।

4) मुलेठी पाउडर

मुलेठी के फायदे

मुलेठी एक प्राकृतिक expectorant है, जो कफ को ढीला करके बाहर निकालने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?
  1. एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें।
  2.  इसे गर्म पानी या दूध में मिलाकर दिन में दो बार पिएं।
लाभ 👉 यह उपाय गले की सूजन और खांसी को ठीक करने में मदद करता है।

5) गर्म पानी से गरारे

गरारे के फायदे

गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर गरारे करने से गले की जलन और सूजन कम होती है। यह कफको भी ढीला करता है, जिससे कफ वाली खांसी में राहत मिलती है।

गर्म पानी कैसे करें?
  1. एक गिलास गर्म पानी लें।
  2.  इसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं।
  3.  दिन में 2-3 बार गरारे करें।
लाभ 👉 गले की खराश और खांसी से तुरंत राहत मिलती है।

6) शहद और नींबू का मिश्रण

शहद और नींबू के गुण

नींबू में विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। और शहद गले को सुकून देता है और खांसी को शांत करता है।

शहद और नींबू का मिश्रण कैसे इस्तेमाल करें?
  1.  एक चम्मच शहद लें।
  2. इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  3. इसे दिन में 2 बार पिएं।
लाभ 👉 खांसी और गले की जलन से तुरंत आराम मिलता है।

7)लौंग का तेल

लौंग के फायदे
लौंग में Antiseptic और anti-inflammatory गुण होते हैं, जो खांसी को ठीक करने में मदद करते हैं।

लौंग का तेल कैसे पिएं?
  1. 1-2 बूंद लौंग का तेल लें।
  2.  इसे एक कप गर्म पानी में मिलाएं और पिएं।
लाभ 👉 कफ वाली खांसी को ठीक करने में यह उपाय बेहद फायदेमंद है।

8) पुदीने की चा

पुदीने के गुण
पुदीना में मेंथॉल होता है, जो गले की जलन को शांत करता है और कफ को ढीला करने में मदद करता है।

पुदीने की चाय कैसे तैयार करें?

ताजे पुदीने की पत्तियों को एक कप पानी में उबालें।
 इसमें शहद मिलाएं और दिन में एक बार पिएं।

लाभ 👉गले को ठंडक और खांसी से आराम मिलता है।

9) अजवाइन का पानी

अजवाइन के गुण

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खांसी में तुरंत राहत दिलाते हैं।

अजवाइन का पानी कैसे पिएं?
  1. एक चम्मच अजवाइन लें।
  2. इसे पानी में उबालें।
  3. इसे सुबह और शाम पिएं।
लाभ 👉 यह उपाय कफ वाली खांसी को ठीक करने में मदद करता है।

10) काली मिर्च और शहद का मिश्र

काली मिर्च और शहद के गुण

काली मिर्च एक प्राकृतिक एक्सपेक्टोरेंट (expectorant) है, जो कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। शहद गले को सुकून देता है।

काली मिर्च और शहद का मिश्रण कैसे इस्तेमाल करें?
  1.  एक चम्मच शहद लें।
  2. इसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
  3. इसे दिन में 1-2 बार पिएं।
लाभ 👉 गले की जलन को शांत करता है और खांसी में आराम देता है।

और जानकारी के लिए यह YouTube video देख सकते हैं!

 आप इसे भी पढ़ सकते हैं 👉 रोग प्रतिकार क्षमता बढ़ाने के लिए क्या है आयुर्वेदिक उपाय?

 निष्कर्ष,


दोस्तों खांसी भले ही एक आम समस्या है, लेकिन ये बहुत परेशान करने वाली हो सकती है। घरेलू उपायों की मदद से आप आसानी से खांसी से छुटकारा पा सकते हैं। अदरक, शहद, तुलसी, हल्दी, और अन्य प्राकृतिक तत्व आपके गले को आराम देते हैं और खांसी को ठीक करते हैं। ये उपाय न केवल असरदार हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी सुरक्षित हैं। अगर आपकी खांसी एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

FAQs


1)क्या अदरक और शहद खांसी के लिए सही उपाय हैं?

हां, अदरक और शहद खांसी में बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि अदरक गले की सूजन को कम करता है और शहद गले को सुकून देता है!

2)क्या हल्दी वाला दूध खांसी में मदद करता है?

हां, हल्दी वाला दूध गले की सूजन और खांसी को कम करने में मदद करता है, खासतौर से सूखी खांसी में!

3)बच्चों के लिए खांसी में कौन सा घरेलू उपाय सही रहेगा?

बच्चों के लिए शहद और नींबू का मिश्रण या मुलेठी पाउडर का हल्का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

4)क्या भाप लेना खांसी में मदद करता है?

हां, भाप लेने से कफ ढीला होता है और सांस की नलियां साफ होती हैं, जिससे खांसी में आराम मिलता है।

5)कफ वाली खांसी के लिए कौन सा उपाय सही है?

कफ वाली खांसी के लिए अजवाइन का पानी या तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बेहद असरदार होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.